कैलाश मठ काशीकैलाश मठ काशीVaranasi, Uttar Pradesh

गोपनीयता नीति

श्री केदार बद्रीनाथ यात्रा (पंचम पड़ाव) 2026 • अंतिम अद्यतन: सितम्बर 2026

यह गोपनीयता नीति बताती है कि श्री केदार बद्रीनाथ यात्रा (पंचम पड़ाव) 2026 के लिए इस वेबसाइट पर दी गई व्यक्तिगत जानकारी किस प्रकार एकत्र, उपयोग, सुरक्षित और आवश्यक परिस्थितियों में साझा की जाती है। पंजीकरण करके आप इस नीति को पढ़ने और समझने की पुष्टि करते हैं।

1. हम कौन-सी जानकारी लेते हैं

2. जानकारी का उपयोग क्यों किया जाता है

यात्रियों के फोटो का उपयोग केवल व्यक्तिगत यात्रा पंजीकरण कार्ड (ID Card) तैयार करने और यात्रा के दौरान पहचान / सत्यापन में सहायता के लिए किया जाता है। जानकारी का उपयोग यात्रा पंजीकरण, यात्रियों की सूची और यात्रा-समन्वय, कमरे एवं अन्य व्यवस्थाओं की योजना, आवश्यक सरकारी / यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया, भुगतान की पुष्टि, पंजीकरण कार्ड और QR आधारित सत्यापन, यात्रियों से आवश्यक संपर्क तथा यात्रा के प्रशासनिक संचालन के लिए किया जाता है।

3. आधार एवं पहचान संबंधी जानकारी

आधार नंबर या अन्य पहचान संबंधी जानकारी केवल उस सीमा तक ली जाती है जहां यात्रा या संबंधित पंजीकरण प्रक्रिया के लिए इसकी आवश्यकता हो। ऐसी जानकारी को अनावश्यक रूप से सार्वजनिक नहीं किया जाएगा और इसे केवल अधिकृत यात्रा / प्रशासनिक प्रक्रिया में उपयोग किया जाएगा।

4. भुगतान संबंधी जानकारी

ऑनलाइन भुगतान Razorpay के सुरक्षित भुगतान प्रणाली के माध्यम से संसाधित किया जाता है। हमें भुगतान सत्यापन और लेखा / पंजीकरण के रिकॉर्ड के लिए आवश्यक लेन-देन पहचान विवरण, भुगतान स्थिति, राशि और संबंधित आवश्यक तकनीकी विवरण प्राप्त हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण: Kailash Math Kashi अपने पंजीकरण सिस्टम में ग्राहक का UPI PIN, कार्ड PIN, CVV, internet-banking पासवर्ड या पूरा भुगतान credential स्वयं संग्रहित नहीं करता। भुगतान संबंधी संवेदनशील संवेदनशील जानकारी Razorpay के सुरक्षित भुगतान पृष्ठ पर संसाधित होते हैं।

5. जानकारी किसके साथ साझा की जा सकती है

व्यक्तिगत जानकारी को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। आवश्यकता होने पर जानकारी केवल अधिकृत यात्रा प्रबंधन, आवास / परिवहन व्यवस्था, भुगतान सेवा प्रदाता, आवश्यक सरकारी / वैधानिक प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था या अन्य आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ, संबंधित कार्य को पूरा करने की सीमा तक साझा की जा सकती है।

6. जानकारी की सुरक्षा

हम व्यक्तिगत जानकारी को अनधिकृत पहुंच, अनुचित उपयोग, अनावश्यक प्रकटीकरण या नुकसान से बचाने के लिए उचित तकनीकी और प्रशासनिक सुरक्षा उपाय अपनाने का प्रयास करते हैं। फिर भी इंटरनेट आधारित प्रणालियों में पूर्ण सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती।

7. सही जानकारी देना

पंजीकरण करने वाला व्यक्ति यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है कि उसके द्वारा दी गई जानकारी सही, वर्तमान और आवश्यक सीमा तक पूर्ण हो। गलत जानकारी के कारण यात्रा व्यवस्था, भुगतान सत्यापन या पंजीकरण में समस्या होने पर संबंधित यात्री जिम्मेदार हो सकता है।

8. जानकारी कितने समय तक रखी जा सकती है

व्यक्तिगत और लेन-देन के रिकॉर्ड को यात्रा संचालन, भुगतान सत्यापन, भुगतान वापसी / हिसाब मिलान, सुरक्षा, कानूनी या प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिए जितने समय तक उचित रूप से आवश्यक हो उतने समय तक रखा जा सकता है। आवश्यक अवधि समाप्त होने पर जानकारी को उचित प्रक्रिया के अनुसार हटाया या सुरक्षित रूप से नष्ट किया जा सकता है, जहां ऐसा करना कानून या आवश्यक रिकॉर्ड-रखरखाव के विरुद्ध न हो।

9. उपयोगकर्ता के अनुरोध

यदि किसी यात्री को अपनी पंजीकरण जानकारी के संबंध में सुधार, स्पष्टीकरण या गोपनीयता संबंधी प्रश्न हो, तो वह नीचे दिए गए आधिकारिक संपर्क माध्यमों पर संपर्क कर सकता है। जहां रिकॉर्ड को कानूनी, सुरक्षा, भुगतान या यात्रा संबंधी कारणों से बनाए रखना आवश्यक हो, वहां उसे तुरंत हटाना संभव नहीं हो सकता।

10. कुकीज़ और तकनीकी जानकारी

वेबसाइट के आवश्यक कार्य, सुरक्षा, प्रदर्शन और तकनीकी समस्या समाधान के लिए सीमित आवश्यक तकनीकी जानकारी का उपयोग हो सकता है। जहां कोई तृतीय-पक्ष सेवा अपनी cookies या तकनीकी डेटा के उपयोग करती है, उसका उपयोग उस सेवा की अपनी policy के अनुसार भी हो सकता है।

11. नीति में बदलाव

यात्रा, वेबसाइट, कानूनी आवश्यकताओं या संचालन में बदलाव के अनुसार इस नीति को अद्यतन किया जा सकता है। नया संस्करण इसी पेज पर प्रकाशित किया जाएगा और ऊपर अद्यतन तिथि दी जाएगी।

गोपनीयता / पंजीकरण संबंधी संपर्क
9511118747 • 9511118748
event@kailashmath.org
कैलाश मठ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
← यात्रा वेबसाइट पर वापस जाएँ